कवर्धा/छत्तीसगढ़ : कवर्धा से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कबीरधाम के कार्यकताओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी विद्यालयों को सुबह लगाने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा नगर मंत्री गोपाल ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए, स्कूलों को सुबह लगाने का निर्णय लिया गया था।
जिसका पालन करते हुए समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों ने आदेश जारी किया था। परन्तु हमारे ज़िले में अलग से कानून चल रहा है। शिक्षा मंडल द्वारा प्रसारित सुचना को नजरंदाज कर अलग से आदेश जारी किया गया है जोकि सरासर ग़लत है। कबीरधाम जिले में गर्मी का तापमान काफी बढ़ गया हैं तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।
40 डिग्री से अधिक उगलती आग में शाम चार बजे तक विद्यालय चल रही है प्रचंड गर्मी और लू से छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य खराब होने लगा है। जिसके कारण छात्र छात्राओं को काफी परेशानी हो रही हैं स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिले के सभी विद्यालयों में प्रातः 7:30 AM बजे से 11:30 AM बजे तक शिक्षण कार्य किया जाना चाहिए, ताकि स्कूल आने-जाने वाले बच।
अब देखना यह है कि क्या कलेक्टर इस पर कोई ध्यान देगा या नहीं? बच्चों कि समस्याओ को समझेगा या नहीं।